Skip to main content

S.P.A SUPPORTERS


  टीपू बने  'सुल्‍तान', बोले- हमेश्‍ाा करता रहूंगा नेता जी का सम्‍मा


AVINASH SINGH PATEL

लखनऊ. समाजवादी पार्टी में मचा घमासान अभी थमता नजर नहीं आ रहा है। रविवार को लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में हुए पार्टी के अधिवेशन में शिवपाल यादव को स्टेट प्रेसिडेंट पोस्ट से हटा दिया गया। टीपू (अखिलेश का निक नेम) नेशनल प्रेसिडेंट बना दिए गए और अमर सिंह को पार्टी से बाहर कर दिया गया। इस दौरान अखिलेश भी मौजूद रहे और उन्‍होंने कहा कि नेता जी का जितना सम्‍मान पहले करता था, आगे भी करूंगा। 
आगे की स्‍लाइड्स में इन्‍फोग्रासफिक की मदद से पढ़ें 


Add caption

बीजेपी का अखिलेश यादव के माॅर्निंग वाॅक पर तंज- बंगला छूटने के दर्द से याद आई जनता


पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ल ने तंज करते पूछा कि बंगला छूटने पर इतना दर्द? जनता की गाढ़ी कमाई के दुरूपयोग के नव समाजवादी आदी हो गए हैं. जब सरकारी सुख-सुविधाएं छूट रही हैं तो प्रदेश और जनता की याद आ रही है.


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मॉर्निंग वॉक और बीजेपी सरकार पर हमले का भारतीय जनता पार्टी ने जवाब दिया है. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ल ने कहा कि अखिलेश कहते हैं कि चौदह माह में बीजेपी ने सब बर्बाद कर दिया. उन्होंने तंज करते पूछा कि बंगला छूटने पर इतना दर्द? नव समाजवादी जनता की गाढ़ी कमाई के दुरूपयोग के आदी हो गए हैं. जब सरकारी सुख-सुविधाएं छूट रही हैं तो प्रदेश और जनता की याद आ रही है. उन्होंने अखिलेश के लिए कहा कि उत्तर प्रदेश की बदहाली के जिम्मेदार आप और आपकी बुआ जी (मायावती) का 14 वर्ष का कार्यकाल है.प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि योगी सरकार ने पिछले 14 माह में गांव, गरीब, किसान के लिए काम किया है, कानून का बेहतर राज स्थापित किया है. किसानों की आय दोगनी करने को सरकार कृत संकल्पित है. एक लाख तक के फसली ऋण माफ करने के लिए 36 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया. गेहूं की 36.99 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई, जो अखिलेश सरकार की तुलना में 4-5 गुना अधिक है. 42.96 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की है, पिछले 14-15 सालों का गन्ने के बकाये का भुगतान किया.  यही नहीं ऊर्जा के क्षेत्र में आमूल चूल परिवर्तन आया हैं, विद्युत आपूर्ति में साल भर में ही चार घंटे की औसत वृद्धि की गई है.
उन्होंने कहा कि पिछले सालभर में लगभग 1500 मुठभेड़ हुईं, जिनमें 50 के करीब अपराधी मारे गए. 336 अपराधी घायल हुए और 3316 गिरफ्तार किये गए. यूपी 100 का औसत रिसपान्स 15.5 मिनट रहा. 1531 भू-माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही की गई. प्रदेश प्रवक्ता ने कहा अखिलेश जी यह उपलब्धि सिर्फ 14 महीने की है. समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए केन्द्र-प्रदेश की सरकारें काम कर रही हैं.
अखिलेश यादव (जन्म: 1 जुलाई 1973) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रीरह चुके हैं। इससे पूर्व वे लगातार तीन बार सांसद भी रह चुके हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश ने 2012 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में अपनी पार्टी का नेतृत्व किया। उनकी पार्टी को राज्य में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद, 15 मार्च 2012 को उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्य मन्त्री पद की शपथ ग्रहण की। २०१६ में अखिलेश के पिता और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने उन्हें उनके चाचा राम गोपाल यादव के साथ पार्टी से बाहर निकाल दिया परन्तु एक दिन भीतर ही उन्हें पुनः पार्टी में वापस भी ले लिया।[1][2]


यादव ने योगी पर कसा तंज, कहा- 'पराया काम कर रहे हैं अपना

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गाजियाबाद में 10 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड के उद्घाटन के लिए गए सीएम योगी आदित्यनाथ ने तंज कसा। अखिलेश ने ट्वीट करके कहा कि 'राम राम जपना, पराया काम अपना' ।
अखिलेश ने अपने ट्विटर अकाउंट पर तंज कसते हुए एक तस्वीर भी पोस्ट की है जिसनें उन्होंने एलिवेटेड रोड की तस्वीर शेयर की है। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेख यादव ने ये तस्वीर साल 2016 की डाली है जिस वक्त इस रोड पर निर्माण काम जारी था। साथ ही अखिलेश ने लिखा कि गाजियाबाद को ट्रैफिक से निजात दिलाने के लिए 9 किलोमीटर से ज्यादा लंबे एलिवेटेड रोड को मंजूरी दी जा चुकी है, काम तेजी से रहा है। ये एलिवेटेड रोड यूपी गेट से सीधा राजनगर एक्सटेंशन को जोड़ती है। इसका काम अखिलेश यादन की सरकार के समय हुआ था।
बता दें की यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद के दौरे पर हैं। यहां योगी आज 1700 करोड़ की विकास योजनाओं का ऐलान करेंगे। ये पहला मौका नहीं है जब अखिलेश ने योगी सरकार पर तंज कसा हो। इससे पहले भी अखिलेश ने लखनऊ मेट्रो के उद्घाटन के समय कहा था कि नई सरकार काम नहीं कर रही है बस पुरानी सरकार के कामों को उद्घाटन कर रही है।

Akhilesh Yadav.jpg
अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री
पद बहाल
15 मार्च 2012 – 19 मार्च 2017
पूर्वा धिकारीमायावती
उत्तरा धिकारीयोगी आदित्यनाथ

जन्म1 जुलाई 1973 (आयु 45)
ग्राम सैफई, जनपद इटावाउत्तर प्रदेश
राष्ट्रीयताभारतीय
राजनीतिक दलसमाजवादी पार्टी
जीवन संगीडिम्पल यादव
संबंधमुलायम सिंह यादव(पिता)
राम गोपाल यादव(चाचा)
शिवपाल सिंह यादव(चाचा)
बच्चेअदिति व टीना (पुत्री)
और अर्जुन (पुत्र)
निवासग्राम सैफई, जनपद इटावाउत्तर प्रदेश
शैक्षिक सम्बद्धतामैसूर विश्वविद्यालय से इंजीन्यरिंग स्नातक तथा
सिडनी विश्वविद्यालय से पर्यावरणीय अभियांत्रिकी में परास्नातक
पेशाराजनेता
धर्महिन्दू
जाति = अहीर

Comments

Post a Comment